भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की अनोखी पहल

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड&lpar;BPCL&rpar; ने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक अनोखी पहल की है।इस संबंध में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं एरिया सेल्स ऑफिसर मधेपुरा शुभम कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अब ग्राहक घर बैठे व्हाट्सएप 1800-22-4344 पर सिर्फ hi लिखकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं&period; वहीं नवयुग भारत गैस के वितरक एवं प्रोपराइटर राजेश कुमार ने बताया कि BPCL की इस अनोखी पहल का लाभ ग्राहकों को मिल पाएगा। उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर hi लिखकर कंपनी से जुड़े सभी उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी पेट्रोलियम पदार्थों के अद्यतन मूल्य&comma; नजदीकी पेट्रोल पंप की जानकारी सहित अन्य जानकारियां मिल सकेगी। वहीं उपभोक्ता इसी नंबर पर गैस का नंबर भी लगा सकेंगे&comma;जहाँ ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मौजूद होगी। ऐसा होने से गैस उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें एक ही प्लेटफार्म पर सारी जानकारियां भी मिल सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विमेन्स कॉलेज का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने नेशनल मेडलिस्ट रिशु राज और राष्ट्रीय खिलाड़ी भूमि कुमारी को किया सम्मानित