फुलवारी शरीफ में एनडीए प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सभा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> केंद्र सरकार में सूक्ष्म&comma; लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे&comma; जहां उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया&period; खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद पलंगा गंज मैदान में भारी भीड़ जुटी&period;<br>मंच पर पहुंचते ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांझी का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि वे भुईंया-मुसहर समाज से आते हैं&comma; जो समाज का सबसे वंचित तबका है&period; उन्होंने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इतिहास रचा जब उन्होंने ऊंची जातियों और बड़े नेताओं की परवाह किए बिना एक गरीब परिवार के बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया&period;” यह कदम केवल एक व्यक्ति को नहीं&comma; बल्कि पूरे दलित समाज को सम्मान देने वाला निर्णय था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी जाति या परिवार की राजनीति नहीं की&comma; बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अवसर पहुंचाने का काम किया&period; उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्चा नेतृत्व वही है जो दलितों&comma; महादलितों और गरीबों को साथ लेकर चले।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मांझी ने आगे कहा कि एनडीए की नई परिभाषा अब &OpenCurlyDoubleQuote;पांच पांडवों का गठबंधन” है — &OpenCurlyDoubleQuote;पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&comma; दूसरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार&comma; तीसरे लोजपा &lpar;आर&rpar; के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान&comma; चौथे मैं स्वयं जीतन राम मांझी और पांचवें उपेंद्र कुशवाहा&period;” उन्होंने कहा कि यह पांचों नेता बिहार के विकास&comma; सामाजिक न्याय और स्थिरता के प्रतीक हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जनता से अपील की कि &OpenCurlyDoubleQuote;अब समय है कि फुलवारी शरीफ की जनता विकास&comma; सामाजिक न्याय और स्थिरता के पक्ष में निर्णय ले&period; श्याम रजक जैसे अनुभवी और जनसेवक नेता को भारी मतों से विजयी बनाएं&period; उनकी जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं&comma; बल्कि विकास और समानता के विचार की जीत होगी। सभा के दौरान &OpenCurlyDoubleQuote;फिर से नीतीश कुमार” और &OpenCurlyDoubleQuote;जय एनडीए&comma; जय बिहार” के नारे गूंजते रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा में श्याम रजक ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का काम किया है&period; उन्होंने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;बिहार में जो भी योजनाएं शुरू हुईं&comma; वे बाद में पूरे देश के लिए मिसाल बनीं&period; फुलवारी शरीफ की जनता विकास और समावेशिता की राजनीति में विश्वास रखती है और इस बार भी एनडीए को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा के अंत में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के हर तबके के विकास के लिए प्रतिबद्ध है&period; प्रधानमंत्री ने जो संसाधन और सम्मान बिहार को दिया है&comma; उसने राज्य ही नहीं&comma; पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। सभा में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह&comma; वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहबाज हुसैन&comma; सकराईचा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह और जोश से भरा रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!