मुंबई में IIJS-2026 का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार से 150 से अधिक ज्वेलर्स होंगे शामिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन &lpar;AIJGF&rpar; के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि भारत के जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो &lpar;IIJS&rpar; 2026 का उद्घाटन 6 अगस्त को मुंबई में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से करीब 50 हजार ज्वेलर्स&comma; स्वर्णकार&comma; निर्माता&comma; निर्यातक&comma; आयातक&comma; डिजाइनर और व्यापारिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वहीं&comma; बिहार से 150 से अधिक ज्वेलर्स एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों का दल भी इस कार्यक्रम में भाग लेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि IIJS भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग का सबसे बड़ा व्यापारिक मंच है&comma; जहां आधुनिक डिजाइनों&comma; नई तकनीकों&comma; मशीनरी और व्यापारिक अवसरों का प्रदर्शन किया जाता है। यह आयोजन भारतीय आभूषण उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने के साथ-साथ निर्यात और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजन में शामिल होना जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग&comma; स्वर्णकार समाज और व्यापारिक समुदाय के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा रहा है&comma; जिससे व्यापारिक समुदाय का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि IIJS-2026 भारतीय ज्वेलरी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने&comma; रोजगार सृजन और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ भारत को वैश्विक ज्वेलरी हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लाठी और बंदूक के बल पर नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ : राजेश राम

अंगदान का संकल्प लेने के साथ ही एम्स पटना में “अंगदान–जीवन संजीवनी” अभियान का हुआ समापन

टीबी मुक्त भारत अभियान : पूर्णिया जिले में 216 प्रतिशत लोगों को किया गया टीबी स्क्रीनिंग