विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मुंबई&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी प्रदर्शनी इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो &lpar;IIJS&rpar; का भव्य उद्घाटन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान ने किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह जानकारी देते हुए लोजपा &lpar;आर&rpar; व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन &lpar;AIJGF&rpar; बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष आयोजित IIJS में 3&comma;500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। पिछले 42 वर्षों से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी शो देश-विदेश के हजारों व्यापारियों&comma; निर्यातकों&comma; निर्माताओं एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक मंच पर लाता है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। निर्यात के नए अवसर खुलने से भारतीय आभूषण उद्योग की वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता लगातार बढ़ रही है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने भारतीय ज्वेलरी कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के कारीगरों की बारीक कारीगरी&comma; उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक कला की पूरे विश्व में विशेष पहचान है। भारतीय आभूषणों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती मांग देश के लिए गौरव का विषय है।अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि IIJS जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारतीय ज्वेलरी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने&comma; निर्यात बढ़ाने तथा लाखों कारीगरों और व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक ज्वेलरी व्यापार में और अधिक मजबूत स्थिति हासिल करेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी