26 वर्षीय युवक ने अपने जीवन को समाप्त किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोनीपत&comma; धर्मवीर शर्मा।<&sol;strong> जिले के कुंडली क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की पहचान सतीश चंद्र &lpar;26&rpar; निवासी गांव हेमपुर&comma; जिला जौनपुर &lpar;उत्तर प्रदेश&rpar; के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सतीश करीब तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में सोनीपत आया था। वह अपनी बहन और जीजा के पास रह रहा था तथा कुंडली स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। नौकरी की वजह से उसकी रात की ड्यूटी रहती थी और दिन में वह अपने किराये के कमरे पर आराम करता था। वह दुर्गा कॉलोनी में किराये पर रह रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया है कि सतीश अपने परिवार में चौथे नंबर पर था। परिवार में उसके चार भाई और पांच बहनें हैं। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है&comma; हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया तथा परिजनों को भी सूचना दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

भांजे के जन्म की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, डांस करते-करते मामा की मौत

भारत-USA फ्री ट्रेड डील, लैंड पूलिंग और स्टूडेंट आंदोलन को लेकर किया प्रदर्शन

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!