कौशल विकास से ही बेरोजगारी का समाधान संभव : संजय गुप्ता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी&sol;पटना&comma; अजित।<&sol;strong> बढ़ती बेरोजगारी और इसके समाधान को लेकर मंगलवार को गोविंदपुर स्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन में सेमिनार का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम में कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता&comma; स्थानीय विधायक अरुण साह&comma; फतुहा एसडीपीओ-2 संजीव कुमार&comma; थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह&comma; वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नारायण चौबे एवं फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेमिनार को संबोधित करते हुए कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल सरकारी या निजी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय कौशल विकास और स्वरोजगार की ओर बढ़ना होगा&period; उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हैं और युवा यदि सही दिशा में प्रयास करें तो वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा भटकाव का शिकार हो रहे हैं&comma; जिससे समाज में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाना आवश्यक है&period; राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि अभिभावकों को बच्चों की रुचि और क्षमता को समझते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन देना चाहिए&comma; ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज व देश के विकास में योगदान दे सकें। सेमिनार में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार मिश्रा&comma; शिशुपाल कुमार&comma; कक्कू सिंह सहित पटना&comma; वैशाली और नालंदा से आए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य