विद्यापति भवन में सूड़ी समाज का महासम्मेलन, अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। पटना के विद्यापति भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय सूड़ी महासभा &lpar;सूड़ी संघर्ष मोर्चा&rpar; के तत्वावधान में राज्यस्तरीय &OpenCurlyQuote;सूड़ी गौरव सम्मान-2026’ सह महासम्मेलन का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर भारत के राज्यों और नेपाल से समाज के लोग शामिल हुए&period; समारोह में सामाजिक&comma; शैक्षणिक&comma; आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई&period; इस दौरान सामाजिक&comma; राजनीतिक&comma; शैक्षणिक&comma; उद्यमिता और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को &OpenCurlyQuote;सूड़ी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया&period; वक्ताओं ने समाज के संगठन को मजबूत करने&comma; शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सूड़ी महासभा के संरक्षक एवं पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने की&period; उन्होंने कहा कि सूड़ी समाज लंबे समय से अति पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग कर रहा है&period; उन्होंने पारंपरिक व्यवसाय में आये बदलाव के कारण समाज के सामने उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों का भी उल्लेख किया और सरकार से मांग पर विचार करने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश कार्यक्रम संयोजक प्रह्लाद कुमार पूर्वे ने संगठन की गतिविधियों और पिछले वर्षों में चलाये गये सामाजिक अभियानों की जानकारी दी&period; उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा&comma; रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी&comma; पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद&comma; विधायक संजीव चौरसिया और पवन जायसवाल समेत कई नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया&period; वक्ताओं ने समाज की एकजुटता&comma; शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में प्रमंडल संयोजक आलोक अंजन&comma; अनिल वैद्य&comma; आरा की मेयर इंदु देवी&comma; तिरहुत स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गोपी किशन&comma; राष्ट्रीय संयोजक सूड़ी-शौंडिक समाज शिवरतन गुप्ता&comma; झारखंड सूड़ी समाज के वीरेंद्र साहू&comma; अंतरराष्ट्रीय सूड़ी जागरण अभियान के मंच संचालक राम उदार महासेठ&comma; पूर्व न्यायाधीश अजीत मोदी&comma; सतीश कुमार&comma; न्यायाधीश तथा किशनगंज की कुमारी गुड्डी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में प्रदेश सह-संयोजक अनिल वैद्य&comma; कोषाध्यक्ष अजय महतो&comma; मीडिया प्रभारी अभय आर्या और कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार ने भी भूमिका निभायी&period; आयोजकों ने कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ में वॉकाथॉन, शेखपुरा मोड़ तक निकली जागरूकता यात्रा

आर्म्स एक्ट के फरार प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार गिरफ्तार!

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान