नये साल में सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा चालू होने की उम्मीद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> सदर अस्पताल में बीते 06 साल से ठप अल्ट्रासाउंड सेवा नये साल 2025 में फिर से बहाल हो सकता है। इसके लिये जरूरी कवायद की जा रही है। गौरतलब है कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को निजी जांच घरों जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके लिये उन्हें काफी खर्च करने पड़ते हैं। दूर दराज से आने वाले गरीब तबके के बेबस मरीजों को निजी जांच घरों में अल्ट्रासाउंड कराने में पसीने छूट जाते हैं। कभी कभार तो पैसे की अभाव में कई गरीब मरीज डॉक्टर की सलाह के बावजूद निजी जांच घरों में अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाते हैं। लंबे समय से सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा चालू कराने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाता रहा है। उम्मीद है कि उनकी मांगें नये साल में पूरी हाने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जल्द होगा सुविधा बहाल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा जल्द चालू कराने की कवायद की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षित स्टाफ नहीं रहने के कारण अल्ट्रासाउंड सुविधा चालू करने में दिक्कतें आ रही थी। इसका निदान तलाश लिया गया है। अब अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट उपलब्ध होने के बाद प्रशिक्षित स्टाफ नर्स को इस कार्य में संलग्न करने की योजना है। अल्ट्रासाउंड सेवा चालू करने के लिये लाइसेंस के लिये विभाग को अप्लाई भी कर दिया गया है। लाइसेंस मिलते हैं नये साल में सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा चालू हो जायेगा। नये साल से मरीजों को सदर अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>उपलब्ध चिकित्स्कीय सुविधाएं होगी बेहतर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार राय ने बताया कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल कराने को लेकर करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बहुत जल्द सेवा बहाल हो जायेगा। इससे गर्भवती महिलाएं सहित जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ होगा। अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों का समय व पैसों का बचत होगा। वहीं अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने से अस्पताल में पहले से ही मौजूद अन्य चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!