अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों ने किया बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन, मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हाजीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> शहर के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की 15 सदस्यीय टीम ने दर्शन एवं मंदिर परिसर का अवलोकन किया। यह टीम SAARC Journalist Forum International के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू लामा&comma;नेपाल के नेतृत्व में हाजीपुर पहुंची।मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एवं सचिव सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगत पत्रकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र&comma; पुष्प एवं पुस्तक तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान SAARC Journalist Forum International&comma; India Chapter Bihar के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे डॉ&period; शशि भूषण कुमार को भी मंदिर न्यास समिति की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ&period; शशि भूषण कुमार ने इस कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हाजीपुर नगर परिषद के सभापति डॉक्टर संगीता कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने नगर में आए हुए नेपाल के तमाम वरिष्ठ पत्रकारों का आभार व्यक्त किया एवं नेपाल एवं भारत के संबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि सद्भावना संस्कृति एवं धार्मिक अवरुचियों के लिए नेपाल और भारत सदा एक रहा है और रहेगा।मंदिर न्यास समिति के सचिव अनिल चंद्र कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर के ऐतिहासिक&comma; धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंदिर की परंपरा एवं धार्मिक मान्यताओं से अतिथियों को अवगत कराया तथा पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दर्शन एवं अवलोकन कराया।अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत धार्मिक परंपराओं और स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पत्रकारिता के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद&comma; आपसी सद्भावना और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर परिसर में आयोजित इस स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में न्यास समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के मंदिर आगमन को हाजीपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र