167 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> रविवार को दानापुर में ब्राउन शुगर के काले कारोबार में संलिप्त गोला रोड के रंजन पथ में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह सफलता पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि कुछ संदिग्ध युवक दानापुर इलाके में लोगों के बीच ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने प्राप्त लोकेशन के आधार पर नाकेबंदी की। इसी बीच दो संदिग्ध युवक को आते देखा गया। पुलिस ने दोनों को दबोचा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 167 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।<br &sol;>&NewLine;दोनों तस्करो की पहचान भोजपुर जिला के ब्रहमपुर के रहने वाला मुकेश कुमार के रूप में हुई है&comma; वहीं दूसरा पटना जिला के रानीतालाब थाना क्षेत्र के बाढ़ पिंकू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस तस्करो को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है कि उनका कारोबार किन &&num;8211&semi; किन जिलों में फैला हुआ है। वह इस अपराध में कब से और किन &&num;8211&semi; किन लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। बिहार के अलावा समीपवर्ती राज्यों से नशे के अवैध कारोबार की नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए लगातार दोनों से जानकारी हासिल करने में जुट गई है। दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी : डी.एम.

सीएम सम्राट चौधरी का सख्त निर्देश : पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ पर जाम नहीं लगेगा, 11 जगहों पर होगा सड़क चौड़ीकरण

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की तैयारी तेज, डीएम ने दिए अधिकतम युवा भागीदारी के निर्देश