शराब तस्करी में गिरफ्तार दो तस्कर देर रात फुलकाहा थाना हाजत से फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना में शनिवार को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार दो तस्कर रविवार की अहले सुबह करीब तीन बजे थाना के हाजत से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार के दिन 720 बोतल नेपाली शराब सहित दो बाइक एवं दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की थी जिसका विधिवत कांड भी दर्ज किया गया था&comma; जो शाम हो जाने के कारण न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया था। पुलिस अभिरक्षा में दोनों तस्कर नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट निवासी रौशन कुमार यादव एवं दीपेश कुमार यादव को हाजत में रखा गया था जो रविवार की अहले सुबह हैंडकप खोलकर फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते चलें कि वर्तमान समय में फुलकाहा थाना का प्रभार अपर थानाध्यक्ष गुलनश कुमार के हाथों में है। और ओ डी ड्यूटी में एस आई राज तिवारी को बताया गया है जबकि कैदी के देखरेख में संतरी तैनात था। इसके बावजूद रविवार की अलहे सुबह दोनों शराब तस्कर हथकड़ी खोल कर फरार हो जाना कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है। मामले की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा ने रविवार को फुलकाहा थाना पहुंचकर जांच किया। तत्पश्चात मीडिया को बताते हुए कहा दो गिरफ्तार शराब तस्कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ है&comma; सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है&comma; जो दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी। फरार दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब देखना यह कि जांच में कौन दोषी कौन निर्दोष लेकिन सूत्र बताते हैं थाना में जहाँ तस्करों को रखा गया&comma;वहीं सभी पुलिस पदाधिकारी निवास करते हैं। उसी स्थान से दोनों तस्करों को हथकड़ी खोलकर भाग जाना कहीं न कहीं बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।जो जांच का विषय है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश