बुद्ध की दो दूर्लभ मूर्तियां चोरी, जांच जारी

<p><strong>हजारीबाग&colon;<&sol;strong> जिले के बहोरनपुर में बौद्ध साइट से बुद्ध की दो मूर्तियां चोरी कर ली गयी है&period; अज्ञात चोरों ने शनिवार रात इन मूर्तियों की चुरा लिया&period; अभी कुछ दिन पहले ही इन मूर्तियों के निकलने के बाद यह साइट पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था&period; लेकिन रविवार सुबह उसी साइट से बुद्ध की दो छोटी मूर्तियां गायब थीं&period; यहां बता दें कि इस साइड से अब तक दर्जनभर से अधिक मां तारा&comma; बुध तथा बौद्ध धर्म से जुड़ी और भी मूर्तियां मिली है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस स्थल की खुदाई लगातार जारी थी&period; बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा की मूर्तियां महीने भर पहले ही निकाली गयी थी&period; और तब पता चला था कि यह पूरा इलाका बौद्ध के तंत्रज्ञान के रूप में विकसित था&period; इसके अलावा यहां पर एक छोटा बौद्ध विहार भी था&comma; जहां से यह मूर्तियां मिली हैं&period;पिछले 2 साल से हो रहे इस खुदाई स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती भी की थी&period; लेकिन बावजूद इसके रात में इन पौराणिक और बेशकीमती मूर्तियों का चोरी चला जाना प्रशासनिक स्तर पर घोर लापरवाही को दर्शाता है&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>विधायक ने स्थल के विकास के लिए सीएम से की थी बात<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बता दें कि इस साइट को लेकर शनिवार को ही हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सीएम से मुलाकात की थी&period; मनीष जायसवाल ने हजारीबाग स्थित जुलजुल पहाड़ी की तलहटी पर बौद्ध इतिहास के अवशेष का हो रही खुदाई खुदाई के तस्वीरों का एलबम सीएम को दिय़ा था&period; साथ ही इससे जुड़ी सारी जानकारी भी हेमंत सोरेन को दी थी&period; विधायक ने क्षेत्र को विकसित करने के लिए सीएम से चर्चा भी की थी&period; उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया था कि इस स्थल की वर्त्तमान स्थिति दयनीय है और मौसम की जबरदस्त मार झेल रही है&period; अगर इनके संरक्षण संबंधित निर्णय जल्द नहीं लिया गया तो यह अभूतपूर्व खोज इतिहास ही हो जाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक को आश्वासन दिया था&period; सीएम ने कहा था कि इन मांगों को सरकार प्राथमिकता देते हुए अविलम्ब फैसला लेगी&period; साथ ही इस स्थल के जीर्णोद्धार और संरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी&period; इसके अलावा सीएम ने ये ङी कहा था कि यहां से कोई भी मूर्ति को बिहार या कहीं और नहीं भेजा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”