घूरना में 900 ग्राम गाजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात सूचना के आधार पर पुलिस व एसएसबी के जवानों ने संयुक्त जांच अभियान चलाकर 900 ग्राम गाजा के साथ दो व्यक्ति को धर दबोचा। वहीं मौके से एक मोटरसाइकिल भी जप्त करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार व्यक्ति सिमराहा थाना अंतर्गत पुरवारी झिरवा वार्ड संख्या- 01 जिला अररिया निवासी मोहम्मद इमाम पिता मोहम्मद मोमिन एवं मोहम्मद मोईन पिता मोहम्मद मसरुद्दीन बताया गया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर आज शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति गाजा का बड़ी खेप घूरना से अन्यत्र ले जाने के फिराक में था <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिस पर एसएसबी जवनों एवं घूरना पुलिस ने पानी फेर दिया। लोगों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण आसपास में लोग नेपाल से थोड़ा-थोड़ा करके गाजा लाकर भारतीय क्षेत्र सीमावर्ती गांव में रखते हैं। ज्यादा इकट्ठा होने के बाद चोरी-छिपे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाता है। यह सिलसिला बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र में चल रहा है। जबकि समय-समय पर पुलिस और एसएसबी जवानों के द्वारा इस तरह के प्रतिबंधित मादक पदार्थ को पकड़ा जाता है। तस्कर को जेल भी भेजा जाता है। फिर भी इस तरह के कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। दबे जुबान लोग बताते हैं इस तरह के कारोबारी के लोग एसएसबी और पुलिस प्रशासन से तालमेल में रहते हैं ताकि समय-समय पर पुलिसिंग गतिविधि से तस्करों को सूचित करते रहें।जबकि कुछ दिन पूर्व ही सूचना पर गाजा तस्कर को पकड़ने में तस्करों के द्वारा एसएसबी के अधिकारी पर गोली भी चली थी। जिसमें कई लोग जेल भी गए हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित