इंदौर पटाखा फै्ट्री अग्निकांड में नरपतगंज के दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवास टोंक कला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बीते गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह जैसे ही दोनों मजदूरों का शव उनके गांव पहुंचा&comma; पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतकों की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या पांच निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार&comma; पिता बग्गी पासवान तथा नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी 25 वर्षीय अमर कुमार राम&comma; पिता विजय राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक करीब छह माह पूर्व मजदूरी करने के लिए इंदौर गए थे और वहीं पटाखा फैक्ट्री में कार्यरत थे। गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई&comma; जिसमें नरपतगंज प्रखंड के भवानीपुर एवं गोखलापुर के दर्जन भर मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दो मजदूरों के शव बरामद किए गए&comma; जबकि कई मजदूर इंदौर के स्थानीय अस्पतालों में इलाजरत हैं। वहीं भवानीपुर वार्ड संख्या पांच के कुछ मजदूरों का अब तक अता-पता नहीं चल पाया है&comma; जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को शव गांव पहुंचते ही मृतकों के घरों में मातमी सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतकों के घर पर जुट गई। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए लोजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह&comma; जिला उपाध्यक्ष रामवृक्ष पासवान&comma; समाजसेवी मोहम्मद इब्राहिम समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही अन्य लापता मजदूरों की तलाश के लिए बिहार सरकार से पहल करने की बात कही। इधर&comma; प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज ममता कुमारी ने बताया कि विभाग से सूचना मिलने के बाद वे मृतकों के घर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रखंड में दो मजदूरों के शव पहुंचने की पुष्टि हुई है। अन्य मजदूरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में कथित धांधली के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील

गौरीचक में नहीं थम रहा अवैध मिट्टी खनन, दिन में जांच और रात में धड़ल्ले से चल रहा खेल