देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> भरगामा पुलिस ने बुधवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके पास से एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है। थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि थाना क्षेत्र के महथावा जेबीसी नहर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सुपौल जिले के छातापुर थाना इलाके के ग्वालपाड़ा गांव निवासी भूपेन्द्र सरदार के पुत्र आदेश कुमार सरदार व नारायण सरदार के पुत्र रोहित कुमार का बाइक को रोककर तलाशी ली गई <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तो उनके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस और एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ है। जिसके बाद युवकों से आवश्यक पूछताछ के बाद एक होंडा शाइन बाइक के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख अन्य लोग फरार हो गये। गुरुवार को गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम