नौबतपुर एनएच-98 पर दो चारपहिया वाहनों की टक्कर!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-98 पर चकमूसा नकटी भवानी गांव के पास मंगलवार को दो चारपहिया वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई&period; हादसे में एक मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई&comma; जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए&period; घायलों को पुलिस की मदद से एम्स पटना में भर्ती कराया गया है&comma; जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच-98 पर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो और दूसरे चारपहिया वाहन में सीधी टक्कर हो गई&period; इसी दौरान एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई&period; बाइक पर सवार युवक संतोष कुमार &lpar;निवासी बहादुरपुर&rpar; और अमन कुमार &lpar;निवासी शाहपुर&rpar; हवा में करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े&period; दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद दोनों चारपहिया वाहनों पर सवार लोग मौके से फरार हो गए और अपने स्तर से इलाज कराने चले गए&period; इधर&comma; मौके पर भीड़ जुट गई और जानी पुर थाना पुलिस तुरंत पहुंची&period; पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से एम्स पटना भेजा। थानाध्यक्ष नवीन ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है&period; फरार लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक