पटना में दो दिवसीय रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सम्मेलन शुरू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> कैंसर के इलाज में उभरती तकनीकों और नवाचारों पर केंद्रित रेडिएशन ऑन्कोलॉजी का 7वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को पटना के होटल मौर्या में शुरू हुआ&period; एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया &lpar;एआरओआई&rpar; बिहार चैप्टर और पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में देश-विदेश से आए कैंसर विशेषज्ञ&comma; रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं ने भाग लिया&period; उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञों ने बिहार जैसे राज्यों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पहले दिन के सत्र में फेफड़े&comma; लीवर&comma; गॉल ब्लाडर&comma; मुंह&comma; गले और स्तन कैंसर जैसे प्रमुख रोगों पर गहन परिचर्चा हुई&period; टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई की डॉ&period; सार्वणी घोष लश्कर ने मुंह और गले के कैंसर पर&comma; डॉ&period; रीना इंजीनियर ने गॉल ब्लाडर कैंसर पर और सीएमसी वेल्लोर के डॉ&period; बाला कृष्णन ने फेफड़े के कैंसर पर व्याख्यान दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के आयोजन सचिव और एआरओआई के वाइस प्रेसीडेंट डॉ&period; शेखर केसरी ने बताया कि रविवार को सम्मेलन के दूसरे दिन महिलाओं से जुड़े कैंसर&comma; जैसे स्तन&comma; गर्भाशय कैंसर और ब्रेन ट्यूमर पर चर्चा होगी&period; इसके साथ ही मेडिकल पीजी छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल&comma; पटना के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस हॉस्पिटल का उद्देश्य वैश्विक स्तर की तकनीक को मरीजों तक पहुंचाना है&period; उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन बिहार में कैंसर के इलाज को नई दिशा देगा। सम्मेलन में एआरओआई के अध्यक्ष डॉ&period; राजीव रंजन प्रसाद&comma; सचिव डॉ&period; राजेश कुमार सिंह&comma; डॉ&period; प्रीतांजलि सिंह&comma; डॉ&period; विनीता त्रिवेदी और डॉ&period; ऋचा चौहान ने भी अपने विचार साझा किए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन