मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल चोरी और झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मोबाइल चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग बेऊर गांव के पास मौजूद हैं&period; सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि कुमार&comma; पिता अरविंद कुमार उर्फ मनोज राम तथा विकास कुमार&comma; पिता सुरेश चौहान&comma; दोनों निवासी बेऊर गांव&comma; थाना बेऊर&comma; पटना के रूप में हुई है&period; तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी और झपटमारी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है&period; इस संबंध में बेऊर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और झपटमारी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

वायरल वीडियो मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

सीएम ने 3 विभागों की समीक्षा की: मेट्रो, आवास और कचरा प्रबंधन पर सख्त निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश