सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को आलमगंज थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी&comma; जिसमें एक युवक पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। वायरल फोटो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले के सत्यापन के लिए जांच शुरू की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के उपरांत पुलिस टीम ने वायरल फोटो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार उसके एक अन्य साथी के पास है। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर छापेमारी करते हुए दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; परिचय कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश