पटना में गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के एक मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुमशुदा युवक की हत्या कर शव को छिपाने के साथ-साथ पूरे मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जून 2025 को मालसलामी थाना में एक युवक की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; पटना के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया&comma; जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को छिपा दिया गया था तथा मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। बाद में वैशाली पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; परिचय कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जीसस एंड मैरी अकैडमी में ASISC जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को गोद लेकर बांटी पोषण पोटली, सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी रहे मौजूद

प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटीं, सरकार ने वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर