सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त माह की मासिक पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण &lpar;DBT&rpar; के माध्यम से राज्य के पेंशनधारियों के बैंक खातों में हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर पटना समाहरणालय के सभाकक्ष में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया&comma; जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक पेंशनधारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर जिलाधिकारी&comma; पटना श्री कुंदन कुमार ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत संचालित सामाजिक सुरक्षा की सभी छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के तहत कुल 4&comma;98&comma;152 पेंशनधारियों के खाते में जुलाई माह की पेंशन राशि के रूप में 58 करोड़ 9 लाख 21 हजार का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ समाज के जरूरतमंद&comma; वंचित एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का नियमित एवं पारदर्शी रूप से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में अंतरण वित्तीय समावेशन&comma; पारदर्शिता एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करता है। इससे पेंशनधारियों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलती है तथा उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता एवं आत्मसम्मान की भावना मजबूत होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनधारियों ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिलने वाली 1100 रूपये की मासिक पेंशन राशि उनके लिए आर्थिक सहारा है। कार्यक्रम स्थल पर पेंशनधारियों में सरकार द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयासों को लेकर उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध&comma; पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो&comma; यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त&comma; पटना श्री शुभम कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी&comma; संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक पेंशनधारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूँजी नई निवेश नीति