गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उदायिनी आशीर्वाद कॉलोनी से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है&period; पुलिस ने शराब लदी पिकअप को जब्त कर लिया&comma; जबकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन से शराब उतार रहा एक व्यक्ति मौके से भाग निकला&period; पुलिस फरार तस्कर की पहचान और शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अनुसार&comma; 10 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि उदायिनी आशीर्वाद कॉलोनी में शराब की खेप पहुंचाई गई है और वहां से उसे कहीं ले जाने की तैयारी चल रही है&period; सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया&period; टीम के पहुंचते ही एक पिकअप वाहन नजर आया&comma; जिसके पास एक व्यक्ति सामान उतार रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया&period; इसके बाद पुलिस ने तिरपाल से ढके पिकअप वाहन की तलाशी ली&period; तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली&period; वाहन को जब्त कर थाना लाया गया और शराब की गिनती की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के मुताबिक&comma; पिकअप से ऑल सीजन ब्रांड की 562 बोतल और इंपीरियल ब्लू की 24 बोतल बरामद हुई&period; इस तरह कुल 586 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है&period; पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्रवाई में एसआई सुरेंद्र पासवान&comma; एसआई राम कुमार&comma; एसआई अनिल कुमार&comma; सिपाही प्रशांत कुमार&comma; मनोज कुमार&comma; रौशन कुमार और नागेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि फरार व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है&period; शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है&period; मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूँजी नई निवेश नीति