लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना &colon;<&sol;strong> जिला निर्वाचण पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल&comma; पटना में लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुंगेर लोकसभा &lpar;मोकामा &sol; बाढ़ विधानसभा&rpar; के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी &sol; सेक्टर पुलिस पदाधिकारी&comma; सभी इआरओ &sol; एइआरओ&comma; सभी बीडीओ&sol;सीओ एवं प्रखंड स्तर पर चिन्हित क्यूआरटी के सभी कर्मी&comma; कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशांें से अच्छी तरह अवगत कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने सभी को निर्वाचन की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ईवीएम संचालन&comma; मतदान प्रक्रिया तथा चुनाव से संबंधित अन्य सभी विषय पर सभी को दिशा निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सभी ईवीएम संचालन एवं प्रबंधन&comma; मतदान प्रक्रिया तथा चुनाव के अन्य सभी पहलुओं से भली-भाँति अवगत हो जाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोकसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान की तिथि के एक दिन पूर्व उनके कार्य एवं मतदान के दिन ईवीएम व वीवीपीएटी के सही संचालन करने से संबंधित प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह &&num;8211&semi; जिलाधिकारी&comma;पटना के निर्देश पर प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेक्टर पदाधिकरियों&comma; सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों तथा अन्य को चुनावी गुर सिखाते हुए डीएम श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि आप सभी सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ हैं। आपका कार्य बहु-आयामी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने सेक्टर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रतिनिधि होते हैं। पूरा डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट उन्हीं के अगल-बगल घूमता है। आपको अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता&comma; पारदर्शिता तथा व्यवहार-कुशलता से करना होगा। इसके लिए आप सभी को पूर्व मे ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आप सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों का उपयोग करते हुए अपने-अपने दायित्वों का आयोग के निदेशों के अनुसार निर्वहन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम&comma; 1951 की धारा 28क के तहत प्रतिनियुक्ति की तारीख से निर्वाचन परिणाम के घोषित किए जाने की तारीख तक भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्त समझे जाएंगे और तदनुसार उस अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के नियंत्रण&comma; अधीक्षण और अनुशासन के अधीन कार्यरत रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारी न केवल निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे बल्कि लोगों के बीच उनकी कार्य निष्पक्षता परिलक्षित भी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधीन सेक्टर पदाधिकारियों तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का लगातार पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों के मतदान से पूर्व&comma; मतदान के दिन एवं मतदान के बाद के उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा कि सेक्टर पदाधिकरियों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप लोग हमारे आँख हैं। आप ही की आँखों से हम पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को मॉनिटर करते हैं। सेक्टर पदाधिकारी राजनीतिक दलों&comma; पीठासीन पदाधिकारी&comma; निर्वाची पदाधिकारी&sol;जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मध्य की कड़ी हैं। निर्वाचन की अधिसूचना के पूर्व से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक निर्वाचन प्रबंधन के लिए आप उत्तरदायी हैं। आप अपने क्षेत्राधीन सभी स्तरों से पूर्णतः अवगत हैं। चेकलिस्ट के अनुसार आपको अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना है। मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं &lpar;एएमएफ&rpar; की उपलब्धता&comma; मतदान केन्द्रों का व्यापक प्रचार&comma; मतदान केन्द्रों के पहुँच पथ का निरीक्षण एवं सुझाव&comma; ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता&comma; भेद्यता मानचित्रण तथा भेद्य टोलों में लगातार भ्रमण&comma; सम्पर्क संख्या प्राप्त करना&comma; लगातार बैठक करना&comma; मतदाताओं में विश्वास निर्माण करना&comma; मतदान केन्द्र और मतदान दल का मोबाइल नम्बर प्राप्त करना&comma; उत्कृष्ट कॉम्युनिकेशन प्लान&comma; क्षेत्र के अंतर्गत गतिविधियों पर नजर रखना&comma; आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना&comma; मॉक पोल का संचालन आदि आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आपकी प्रतिनियुक्ति इस प्रकार की गई है कि एक से दो घंटों में सभी मतदान केन्द्रों पर पहुँचा जा सके। मतदान के दिन कम-से-कम सात दिन पूर्व आपको विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदत्त की जाती है। अतः आप सभी अपने-अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएँ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी भेद्य टोलों में लगातार भ्रमण करें&comma; सम्पर्क संख्या प्राप्त करें एवं लगातार बैठक करें&comma; मतदाताओं के बीच आत्मविश्वास जागृत करें&comma; यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति&sol;समूह द्वारा मतदाताओं को भयभीत न किया जाए&sol;प्रलोभन न दिया जाए। राइट टू वोट पर थ्रेट उत्पन्न करनेवालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि चुनाव में उड़न दस्ता &lpar;फ्लाईंग स्क्वायड&rpar; तथा सर्विलैंस टीम तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा निर्वाचकों को डराने&comma; धमकाने&comma; प्रभावित करने और प्रलोभन देने के सभी प्रयासों को उड़न दस्ता &lpar;फ्लाईंग स्क्वायड&rpar; तथा सर्विलैंस टीम द्वारा विफल किया जाएगा। डीएम ने कहा कि निर्वाचकों को प्रभावित करने के लिए नकदी या घूस की कोई भी वस्तु का वितरण या बाहुबल का इस्तेमाल करना आईपीसी की धारा 171&lpar;ख&rpar; और धारा 171&lpar;ग&rpar; के अंतर्गत अपराध है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी इस पर नजर रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ&comma; निष्पक्ष&comma; पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें प्रशिक्षण अहम भूमिका निभाता है। यह निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। प्रशिक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का त्रुटिरहित&comma; निष्पक्ष एवं विश्वसनीय ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के योग्य बनाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न हर एक पदाधिकारी एवं कर्मी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आशा है आप सभी प्रशिक्षण से लाभ प्राप्त कर अपने-अपने दायित्वों का आयोग के निदेशों के अनुसार निर्वहन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने अधिकारियों को कहा कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गाँव-गाँव में अभियान चलाएँ तथा लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति उदासीनता अच्छी स्थिति नहीं है। इसमें परिवर्तन लाने के लिए स्वीप गतिविधि अंतर्गत नियमित तौर पर कार्यक्रम का आयोजन करें। जिन मतदान केन्द्रों पर पूर्व के चुनावों में कम वोटर टर्नआउट हुआ है वहाँ सघन जागरूकता अभियान चलाएँ। मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताएँ तथा मतदान करने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त सार्वभौम वयस्क मताधिकार हम सभी के लिए बहुमूल्य है। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। चुनावों में उच्च मतदान प्रतिशत इसे एक नया आयाम देगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि निर्वाचन पूर्णतः स्वच्छ&comma; निष्पक्ष&comma; भयमुक्त&comma; पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण माहौल में संपन्न कराया जायगा। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त&comma; प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी&comma; आपदा प्रबंधन एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम पटना ने 8 अपीलीय मामलों की सुनवाई कर किया निपटारा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जहानाबाद पुलिस केंद्र में परेड का आयोजन, अनुशासन बनाए रखने का दिया गया संदेश

दानापुर SDPO-02 कार्यालय का निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश