जिले के बायसी प्रखंड में संशोधित गृह भ्रमण अनुसूचक पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय&comma; बायसी में मंगलवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए संशोधित गृह भ्रमण अनुसूचक &lpar;Revised Home Visit Schedules&rpar; पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी सेविकाओं को संशोधित गृह भ्रमण अनुसूचक की जानकारी देना तथा गृह भ्रमण के दौरान बच्चों&comma; गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए आवश्यक प्रारंभिक बाल विकास &lpar;ECD&rpar; संबंधी संदेश एवं सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए उनकी क्षमता को सुदृढ़ करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>परिवारों को बच्चे के समग्र विकास&comma; पोषण&comma; स्वास्थ्य&comma; देखभाल&comma; खेल एवं सीखने के अवसरों से संबंधित दी गई महत्वपूर्ण जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी प्रतिभागियों को प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि प्रभावी गृह भ्रमण के माध्यम से परिवारों को बच्चे के समग्र विकास&comma; पोषण&comma; स्वास्थ्य&comma; देखभाल&comma; खेल एवं सीखने के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सकती है। प्रशिक्षण में विशेष रूप से गर्भावस्था एवं स्तनपान अवधि&comma; 6 माह से 2 वर्ष तक तथा 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए गृह भ्रमण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ कार्ययोजना एवं आगामी कार्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को संशोधित गृह भ्रमण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने तथा प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण ईसीडी संदेश पहुँचाने के लिए सक्षम बनाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आईसीडीएस एवं ईसीडी टीम के समन्यवय से आयोजित किया गया है प्रशिक्षण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह प्रशिक्षण आईसीडीएस बायसी एवं ईसीडी टीम के समन्वय से आयोजित किया गया&comma; जिसमें प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का संचालन राघवेन्द्र कुमार &lpar;ईसीडी कंसल्टेंट&rpar;&comma; नवल कुमार &lpar;ब्लॉक कोऑर्डिनेटर&rpar; तथा ईसीडी बायसी टीम से अजय कुमार दास &lpar;एफएम&rpar;&comma; अशोक कुमार यादव &lpar;एफएम&rpar;&comma; गोविन्द कुमार शर्मा&lpar;एफएम&rpar; भी उपस्थित रहे। सभी द्वारा क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को गर्भवती महिला और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गृह भ्रमण कर जागरूक करते हुए लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सेविकाओं द्वारा क्षेत्र की लाभार्थियों का गृह करते हुए लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की सभी जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी