स्कूटर और मोटरसाइकिलों का लोकार्पण किया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार&comma; 26 अगस्त को &OpenCurlyQuote;पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड के लिए 4&comma;700 स्कूटर और मोटरसाइकिलों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;08&sol;img-20260827-wa00078191901079386395398&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-91510" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार का कहना है कि इन वाहनों के जरिए महिला पुलिसकर्मियों की गश्त और पुलिस की त्वरित पहुंच को मजबूत किया जाएगा। खासकर महिलाओं और छात्राओं से जुड़े मामलों में पुलिस की पहुंच को और तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करेंगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंच सकेंगी।सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया को तेज करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>4&comma;700 नए दोपहिया वाहनों के मिलने से महिला पुलिसकर्मियों की मोबिलिटी बढ़ेगी और पुलिस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए पुलिसिंग को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान