पटना–गया रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बंडोह मोड़ के पास रविवार दोपहर बाद हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई&period; हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव टैंकर के पहियों तले बुरी तरह कुचल गए और पहचान मुश्किल हो रही थी&period; मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल और गौरीचक थाना पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतकों की पहचान ट्रैफिक थाना में तैनात बाली गांव निवासी सिपाही सतीश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र वैभव राज और जहानाबाद निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार पिता धनंजय शर्मा के रूप में हुई&period; सूरज अपने मौसा बाली गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के घर रहकर पढ़ाई करता था&period; दोनों लड़के एक साथ पढ़ने जाते थे और परिवार की बड़ी उम्मीदें उनसे जुड़ी थीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक&comma; बारिश के मौसम में मसौढ़ी से पटना की ओर तेज रफ्तार से जा रहे टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सीधे टैंकर के नीचे आ गए&period; टैंकर ने धक्का मारने के बाद मौके से भाग लिया&period; घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने वायरलेस के जरिए संदेश भेजा&period; गोपालपुर थाना पुलिस ने संपतचक क्षेत्र में टैंकर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे के बाद दोनों शव और क्षतिग्रस्त स्कूटी हाईवे पर पड़ी रही&comma; जिससे पटना–गया रोड पर लंबा जाम लग गया&period; कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी और यात्री घंटों परेशान रहे&period; घटना स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया और काफी देर तक शवों को हटाने नहीं दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मातम का दृश्य और भी मार्मिक तब बना जब वैभव राज की मां ने उसी दिन बेटे की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए जितिया व्रत रखा था&period; जैसे ही हादसे की खबर परिवार तक पहुंची&comma; मां बेहोश हो गईं&period; पिता सतीश कुमार&comma; जो पटना में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं&comma; रोते-बिलखते बताते रहे कि उनका बेटा वैभव राज अपने दोस्त सूरज कुमार के साथ कपड़ा लाने जा रहा था&period; सूरज कुमार जहानाबाद का रहने वाला था और बाली गांव में अपने मौसा रामप्रवेश सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वैभव राज दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का सबसे प्यारा बेटा था&period; रामप्रवेश सिंह भी पूरी तरह टूट चुके थे और बार-बार पूछ रहे थे कि आखिर उनकी क्या गलती थी कि दोनों होनहार लड़कों की जान चली गई&period; पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग घटना की गंभीरता पर चर्चा कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि पटना–गया रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जाए और सड़क सुरक्षा के ठोस कदम उठाए जाएं&period; लोग कहते हैं कि सड़क की स्थिति सही है&comma; लेकिन तेज रफ्तार और भारी वाहनों के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में रखा&period; शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है&period; पूरे इलाके में शोक की लहर है और मातम की छाया हर घर में महसूस की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!