ऑटो और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के डिबरा मोड़ के पास गुरुवार को दोपहर में ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद सड़क जाम की स्थिति बनी रही। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल सवार बिहटा से कॉलेज में नामांकन कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान हुई घटना। तीनों युवक की मौत के बाद परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। तीनों मृतक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के झखरी महादेव&comma; गाभतल &comma; नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के रूप में हुई है &comma; तीनों मृतक का नाम टींकू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार&comma; विजय प्रसाद के पुत्र अनुराग कुमार&comma; विनोद राय का पुत्र दीपक राय के रूप में हुई हैं। वहीं इस घटना के बाद मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही शाहपुर अपर थानाध्यक्ष धीरज कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के भेजा। क्षतिग्रस्त टेंपू और मोटरसाइकिल को जप्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश