पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के आदेशानुसार शहर के सभी यातायात पोस्टों पर प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की नियमित हाजिरी ली जा रही है तथा उन्हें ड्यूटी से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित इस ब्रीफिंग का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात जवानों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना&comma; आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना तथा शहर में जाम की समस्या को कम करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे सड़क पर आम नागरिकों के साथ शालीनता एवं विनम्रता से पेश आएं और यातायात संचालन को व्यवस्थित बनाए रखें। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। पटना यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें&comma; हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें&comma; ताकि राजधानी की यातायात व्यवस्था बेहतर और सुरक्षित बनी रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र