लाइन डे पर ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा, सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना में &OpenCurlyQuote;लाइन डे’ के अवसर पर यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा यातायात संचालन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में यातायात पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके सुझावों को विस्तार से सुना गया। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर हो रही चुनौतियों को समझते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार किए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, माल वाहक ऑटो चालक का सिर फोड़कर ₹1.93 लाख लेकर फरार हुए तीन बदमाश