लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को वाल्मी&comma; फुलवारी शरीफ स्थित यादें बैंक्वेट हॉल में &OpenCurlyDoubleQuote;लोक कला उत्सव” का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव&comma; फुलवारी शरीफ विधायक श्याम रजक एवं नगर अध्यक्ष आफताब आलम ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई&comma; जिसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य&comma; लोक संगीत और झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य&comma; संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों के बीच दर्शक देर तक जुड़े रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक नाटक &OpenCurlyDoubleQuote;दुल्हन चाहिए&comma; दहेज नहीं” ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा&period;नाटक के माध्यम से बाल विवाह&comma; दहेज प्रथा&comma; नशाखोरी&comma; महिला उत्पीड़न और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया&period;नाटक के लेखक व परिकल्पना संस्था के सचिव महेश चौधरी तथा निर्देशन मिथिलेश कुमार पांडेय का रहा&period; कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव महेश चौधरी&comma; सचिन कुमार&comma; सुधीर कुमार और मो&period; मुर्शीद वारसी द्वारा अंगवस्त्र&comma; बुके एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया&period;देवस्थल निर्माण में योगदान के लिए बैजू प्रसाद एवं सचिन कुमार&comma; सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए रामेश्वर प्रसाद सिंहा&comma; मूर्तिकला के लिए देवेंद्र प्रसाद&comma; चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ&period; अनिल कुमार को सम्मानित किया गया&period; इसके अलावा 60 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न विधाओं में पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के सचिव महेश चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बिहार की लोक संस्कृति&comma; परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम