राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जल्द सेहतमंद करने के लिये राजद नेताओं ने ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में नवाये शीश, की गई फ़ातिहाखानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद वर्षो से प्रसिद्ध ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में सालाना उर्स मुबारक के मौके पर चादरपोशी करने आते रहें हैं लेकिन इस बार बीमारी के इलाज में दिल्ली प्रवास के कारण नही आ सकें हैं। श्री प्रसाद को अल्लाह ताला परवर दिगार जल्द सेहतमंद बनाएं इसके लिए महान सूफ़ी सन्त और ख़ानक़ाह ए मुजिबिया के संस्थापक ताजुल आरफीन पीर मुजीबउल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद के नेतृत्व में फातिहाखानी की रस्म अदायगी की गई । राजद नेताओँ ने साथ ही साथ मुल्क&comma; सुबा बिहार और पटना की खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ मांगी । एजाज ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब लालू प्रसाद का ख़ानक़ाह ए मुजिबिया से गहरा रिश्ता है । उनके बेहतर सेहत तथा बिहार में मजबूत कियादत में एक बार फ़िर पटना आकर बिहार की खिदमत करे &comma;इसके लिए भी दुआ मांगी । साथ ही साथ मुल्क में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती मिले इसके लिए सभी लोगों से नफरत के माहौल से निकलकर मोहब्बत के पैगाम को आगे बढ़ाने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, प्रभावित इलाकों में शुरू की लंगर सेवा

बाढ़ पीड़ितों की चिंता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 16 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन