बेउर जेल में तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों से जवाब-तलबी : गोपाल खेमका हत्याकांड के मद्देनज़र 100 कैदियों से पूछताछ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत &colon;<&sol;strong> आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को की गई औचक छापेमारी में प्रतिबंधित सामग्री मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है&period; छापेमारी के बाद तीन कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है&period;इसकी पुष्टि आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने की है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना प्रमंडल के आयुक्त और पटना प्रक्षेत्र के महानिरीक्षक के नेतृत्व में 5 जुलाई को दोपहर 3&colon;05 से 4&colon;45 बजे तक यह छापेमारी की गई&period; इस दौरान जेल के अंदर से तीन मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह&comma; आशीष कुमार और ओम कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है&period; वहीं&comma; ड्यूटी में मौजूद दफा प्रभारी कक्षपाल गिरीज यादव&comma; बंदी खंड के वरीय प्रभारी सहायक अधीक्षक नीरज कुमार रजक और जेल उपाधीक्षक अजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे की जांच में किसी अन्य कारा कर्मी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि यह छापेमारी चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के संदर्भ में भी बेहद अहम मानी जा रही है&period; इसी सिलसिले में प्रशासन ने जेल में बंद करीब 100 कैदियों से पूछताछ भी की है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जेल में लगातार बढ़ती अनुशासनहीनता और मोबाइल बरामदगी की घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत