विसर्जन के दौरान पंचाने नदी में डूब कर तीन किशोर लापता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; राकेश &colon;<&sol;strong> नालंदा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। पंचाने नदी में डूब कर तीन किशोर लापता हो गए हैं। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के हथियाखाड़ के पास हुई है। लापता किशोर बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर के रहने वाले मंदीप&comma; सागर एवं मोहित है।<br>प्रत्यक्षदर्शी राहुल कुमार ने बताया कि कुछ बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। वहीं समिति के लोग मां काली की आरती में लगे हुए थे। तभी चार बच्चे नदी की तेजधार में बहने लगे। जिसमें से एक बच्चा निकल कर बाहर आ गया। जबकि तीन बच्चे नदी की तेज धार में बहकर लापता हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल जिला प्रशासन के द्वारा कोसुक में प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल बनाया गया था। जहां विसर्जन नहीं करके झींगनगर पूजा समिति के द्वारा हथियाखाड़ के समीप लाकर विसर्जन किया जा रहा था। इसी बीच यह बड़ा हादसा हुआ है।फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि निर्धारित स्थल पर विसर्जन ना करके पूजा समिति के द्वारा दूसरे जगह पर विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी बीच यह हादसा हुआ है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास