परसा बाजार थाना क्षेत्र में तीन नए ओपी का उद्घाटन, डीएसपी रंजन कुमार ने किया शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> परसा बाजार थाना क्षेत्र के विस्तृत भौगोलिक दायरे और बढ़ती आबादी को देखते हुए तीन नए पुलिस ओपी का उद्घाटन किया गया&period; पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी के साथ कुरथौल-दरियापुर&comma; शिवनगर लक्ष्मण झूला और सकरैचा में नए ओपी का शुभारंभ किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि परसा बाजार थाना क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा है और आबादी भी लगातार बढ़ रही है&period; क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने तथा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा तीन नए ओपी शुरू किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुरथौल-दरियापुर ओपी में कृष्ण कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है&period; वहीं शिवनगर लक्ष्मण झूला ओपी की कमान रितु कुमारी को सौंपी गई है&period; सकरैचा पंचायत भवन में शुरू किए गए सकरैचा ओपी का प्रभारी एसआई मिथिलेश कुमार को बनाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिवनगर लक्ष्मण झूला ओपी पटना-गया मुख्य मार्ग पर पूर्व मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार सिंह के मार्केट में शुरू किया गया है&period; डीएसपी ने बताया कि ओपी में शिकायत लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्याओं पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी&period; पुलिसकर्मी पीड़ित द्वारा बताए गए घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल पर जाएंगे और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू करेंगे&period; आवेदन के आधार पर परसा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर एम&period;ए&period; हैदरी&comma; सकरैचा पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मंटू यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किया ऑनलाइन आवेदन

राजद नेताओं ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा- भाई-बहन का प्यार सबसे अनमोल

पटना में पहली बार होगा भव्य कृष्णोत्सव, 2 से 4 सितंबर तक मिलर ग्राउंड में सजेगा आयोजन