कफ सिरप तस्करी मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>पटना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत कफ सिरप तस्करी से जुड़े मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है&period; यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआ थाना क्षेत्र में की गई&comma; जहां से पुलिस ने सभी अभियुक्तों को दबोच लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि यह मामला गौरिचक थाना कांड संख्या-239&sol;26 दिनांक 29&period;03&period;2026 से संबंधित है&comma; जिसमें धारा 21&sol;26&lpar;c&rpar;&sol;29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप दर्ज हैं&period; गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त इस कांड के अप्राथमिकी आरोपी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मदन कुमार उर्फ मुनचुन &lpar;28 वर्ष&rpar;&comma; पिता स्व&period; शिवचरण महतो&comma; निवासी औरा थाना तरियानी जिला शिवहर&comma; परवेज आलम &lpar;40 वर्ष&rpar;&comma; पिता मोहम्मद महताब&comma; निवासी अररिया थाना अररिया जिला अररिया तथा मनोज कुमार &lpar;36 वर्ष&rpar;&comma; पिता स्व&period; मोहन प्रसाद&comma; निवासी पक्की गोरिया थाना खाजेकला जिला पटना शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; तीनों अभियुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े हुए थे और लंबे समय से पुलिस की नजर में थे&period; गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है&period; पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग