ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ-खगौल मुख्य मार्ग पर सबजपुरा के पास स्थित अनमोल ज्वेलरी में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया&period; सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक ने टूटा ताला और अंदर बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए&period; प्रारंभिक आकलन में करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है&period; हालांकि&comma; दुकान में रखे सभी सामानों का मिलान होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का स्पष्ट आकलन हो सकेगा। दुकानदार अनमोल वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे&period; सुबह दुकान पहुंचने पर बाहर का ताला टूटा पड़ा था&period; शटर खोलकर अंदर गए तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला&period; जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली&period; चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और उसका डीवीआर अपने साथ ले गए&comma; ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिटाए जा सकें&period; दुकान के पास कचरे के समीप टूटा हुआ ताला भी बरामद हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की&period; पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है&period; वहीं&comma; वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया&comma; जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए&period; पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस रास्ते से पहुंचे और फरार हुए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है&period; स्थानीय व्यापारियों ने रात के समय बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है&period; व्यापारियों का आरोप है कि रात में नियमित गश्ती नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं&period; दुकानदारों ने पुलिस से ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश