थाने से महज 300 मीटर दूर आभूषण की दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤¸à¥à¤§à¥€à¤° कुमार <&sol;strong>&colon; फुलवारी शरीफ थाना से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक आभूषण की दुकान में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;09&sol;img-20260918-wa00121509136748993776959&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-93002" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुकानदार के अनुसार&comma; चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सुबह करीब 6 बजे फुलवारी शरीफ थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की सूचना दी। दुकानदार का आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद दोपहर 12 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसको लेकर दुकानदार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया था। FSL टीम के पहुंचने में देरी होने के कारण पुलिस टीम भी घटनास्थल पर देर से पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी गए नकदी और सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश