डीएसपी सदर-2 कार्यालय की लिफ्ट-जनरेटर समस्या का होगा स्थायी समाधान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की पांचवीं मंजिल पर संचालित पटना सदर डीएसपी-2 कार्यालय में आने वाले फरियादियों को अब जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से लिफ्ट और जनरेटर खराब रहने के कारण बुजुर्गों&comma; महिलाओं&comma; दिव्यांगों और बीमार लोगों को पांचवीं मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इस वजह से कई फरियादी बिना अपनी शिकायत दर्ज कराए ही लौट जाते थे। इस गंभीर जनसमस्या की जानकारी मिलने पर विधानसभा में जदयू के सचेतक एवं मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी बैरिया बस टर्मिनल पहुंचे और डीएसपी सदर-2 कार्यालय का निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार ने विधायक को पूरी स्थिति से अवगत कराया और मौके पर मौजूद हालात दिखाए। विधायक अरुण मांझी ने बताया कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और लिफ्ट व जनरेटर से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द समस्या का स्थायी समाधान होगा। समाधान के बाद फरियादियों को पांचवीं मंजिल तक लंबी दूरी और ऊंचाई वाली सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़ा यह कार्यालय अब आम लोगों के लिए सुगम बनाया जाएगा&comma; ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी