होली मिलन समारोह में खूब उड़ा रंग-गुलाल

<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> गांधी मैदान स्थित बांकीपुर क्लब में शनिवार को लेखनी कायस्थ परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिवालजा की अध्यक्ष नूपुर प्रसाद&comma; चंदना सहाय और सुनीता प्रकाश के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के लिए एक मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके पश्चात समारोह में शामिल हुई महिलाओं ने एक दूसरे को रंग&period;गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिया में उड़े रे गुलाल&comma; रंग बरसे&comma; होली आई रे कन्हाई&comma; रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी&comma; उड़त गुलाल&comma; लेटस प्ले होली जैसे गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर समां बांध दिया। होली के मधुर व जोशीले गीतों पर हर तरफ रंग&period;गुलाल उड़ने लगे। जब रानू&comma; संध्या व सोनी ने जब होली के लोकगीत गाने शुरू किए तो हॉल में मौजूद लोगों ने जमकर मस्ती की&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक व शिवालजा की अध्यक्ष नूपुर प्रसाद ने पूरे बिहारवासियों को होली की शुभकामना दी एवं कहा कि यह हमारे आस्था और संस्कृति का पर्व है। इस पर्व में लोगों को आपसी रंजिश भूलाकर एक&period;दूसरे को गले लगाना चाहिए। नूपुर ने बताया कि हमारा ये संगठन अपने समाज को एकजुट करने और एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना को बल देने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पुनिता&comma; करुणा&comma; प्रीति&comma; वंदना&comma; संगीता&comma; स्वेता&comma; स्मिता&comma; सिम्मी सहित कई महिलाएं शामिल हुई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…