गांधी परिवार से बड़ा देश का कोई गद्दार नहीं : तख्त पटना साहिब कमेटी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख़्त श्री पटना साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही और जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सहित समूची कमेटी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दस्तारधारी सिख और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर गंभीर नोटिस लेते हुए कहा है कि गांधी परिवार से बड़ा देश में कोई गद्दार नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज यहां जारी एक बयान में सरदार जगजोत सिंह सोही सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि पूरा देश यह देखकर हैरान है कि किस तरह संसद भवन में राहुल गांधी ने दस्तारधारी सिख रवनीत बिट्टू&comma; जो भारत के रेल राज्य मंत्री हैं&comma; को गद्दार कहकर संबोधित किया और यह दावा भी किया कि वे कांग्रेस में वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि रवनीत बिट्टू दस्तार सजाकर केंद्र सरकार में सिखों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं&comma; जिस पर पूरे देश के सिखों को गर्व है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि दूसरी ओर गांधी परिवार है&comma; जिसने 1975 में पहले आपातकाल लगाकर देश के साथ गद्दारी की और फिर 1984 में श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला करवाकर तथा उसके बाद 1984 में दिल्ली और अन्य शहरों में सिखों का नरसंहार करवा कर देश से गद्दारी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रवैया बताता है कि वे मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं और उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए क्या करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस व्यवहार की जितनी भी निंदा की जाए&comma; वह कम है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल