श्रीपंचमी की सुबह घर से निकला 17 वर्षीय छात्र लापता, परिवार परेशान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> श्रीपंचमी की सुबह घर से टहलने निकला 17 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है&period; कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने दानापुर थाना में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है&period; इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार दानापुर थाना क्षेत्र के पांचूचक भट्टा रोड स्थित ग्रीन वेल्ली पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले रामबाबू राय का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार 23 जनवरी 2026 की सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकला था&period; काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की&comma; लेकिन मोबाइल बंद मिला&period; इसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की&comma; लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार घर से निकलने से पहले चंदन अपनी मां से किसी बात को लेकर नाराज हो गया था&period; बताया जा रहा है कि सुबह चंदन ने कुछ खाने के लिए अपनी मां को दिया&comma; जो किसी कारणवश उनके मुंह तक नहीं पहुंच सका और नीचे गिर गया&period; इस घटना से वह भावनात्मक रूप से आहत हो गया और उसे लगा कि मां उसे प्यार नहीं करती है&period; इसके बाद वह घर से निकल गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों का कहना है कि उसी दिन करीब दस बजे चंदन ने मरीन ड्राइव से अपनी फोटो भेजकर घर लौटने की बात कही थी&comma; लेकिन उसके बाद उसने किसी कॉल का जवाब नहीं दिया&period; कई दिनों तक उसका मोबाइल चालू रहने के बावजूद उसने परिवार से बात नहीं की&comma; जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई&period; परिवार का आरोप है कि चंदन का मोबाइल लगातार बजता रहा&comma; लेकिन पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी&period; मोबाइल की अंतिम लोकेशन कहां मिली और आखिरी कॉल किस इलाके से कनेक्ट हुआ&comma; इसकी जानकारी भी पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से परिजनों को नहीं दी गई है। लापता छात्र के पिता रामबाबू राय ने बताया कि उनका बेटा सीधा-साधा और पढ़ाई करने वाला लड़का है&period; उन्होंने कहा कि पिछली बार मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद वह दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रहा था&period; उन्होंने आशंका जताई है कि मानसिक रूप से आहत होकर वह कहीं चला गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लापता चंदन कुमार का रंग गोरा&comma; कद लगभग पांच फीट छह इंच है&period; घर से निकलते समय उसने हरे रंग का जैकेट और काले रंग का पैंट पहन रखा था&period; इधर दानापुर थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 18&sol;26 दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई मनीष पासवान को सौंपी गई है&period; दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच जारी है और लापता छात्र की तलाश के लिए पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर प्रयास कर रही है&period;<br>वहीं बेटे के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है&period; मां&comma; पिता और अन्य परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री