महथावा बाजार में रोज घंटों लगता है जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> जिले के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के भरगामा प्रखंड के सुकेला मोड़ से फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज चौक तक जाने वाली मुख्य मार्ग पर महथावा बाजार में अतिक्रमण ने बाजार संकरा कर दिया है। कहीं चार तो कहीं आठ फीट सड़क बची है। इस पर भी वाहनों की कतार लगी रहने से रोज घंटों जाम लगा रहता है। नतीजतन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है&comma;यहां अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गई है। यहां के दुकानदारों ने आधी दुकानें सड़क पर लगा रखी है। बाजार में ठेले भी बेतरतीब खड़े रहते हैं। दुकानों के सामने दाे पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में अगर कोई चार व तीन पहिया वाहन मुख्य बाजार में आ जाए तो पूरा रास्ता हीं जाम हो जाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। और लोग परेशान होते हैं। फिलहाल अतिक्रमण की समस्या से यातायात भी बदहाल है। स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों के अनुसार बाजार की सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है। ये इतनी सिकुड़ गई है&comma;कि कई बार पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रात में 15 से 20 फीट तक चौड़ी नजर आने वाली सड़कें दिन में चार से आठ फीट की गली में तब्दील हो जाती है। इस समस्या को लेकर जब फारबिसगंज डीसीएलआर अंकिता सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र अतिक्रमण खाली करा कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग