पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की आशंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित यादव।<&sol;strong> बिहार में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है&period; वही तापमान में बढ़ोतरी होने और अच्छी खासी धूप खिलने से पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है &period;कई दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद लोग अब धूप में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं&period; लोग धूप में कपड़े भी डाल रहे हैं वहीं पार्कों में परिवार के साथ जाकर धूप का आनंद ले रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। मगर अधिकतर जगहों पर गुरुवार से आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कि लोगों को दो तरह का मौसम परेशान करने वाला है। साथ ही 2 से 3 फरवरी के बीच प्रदेश के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।आज से फरवरी की शुरुआत हो रही है&period; ऐसे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है&period; लंबे इंतजार के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है&period; वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है&period; मौसम के बदले हुए इस रूप का असर बिहार में देखने को मिल रहा है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज कई जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है&period; इसके साथ ही तापमान में भी कमी आयेगी लेकिन कुहासे और कोल्ड डे से राहत मिलेगी&period; मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के जीरादेई&comma; बक्सर&comma; डेहरी&comma; औरंगाबाद&comma; गया&comma; नवादा&comma; जमुई का न्यूनतम पारा गिरा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> वहीं 24 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कैमूर&comma; नवादा&comma; जमुई&comma; फारबिसगंज&comma; मधुबनी में गिरावट आई है। मौसम के बदले हुए मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञान केन्द्र के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है&comma; लेकिन अगले 2 दिनों के दौरान तापमान मे 2-4 °C की गिरावट की संभावना जरूर है&period; आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान 08 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है&period; पटना के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में 0&period;6 और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक पूरे बिहार को कुहासे से मुक्ति मिलने वाली है&period; साथ ही कोल्ड डे से फिलहाल लोगों को राहत मिलने वाली है&period;आने वाले दिनों में कोल्ड डे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है&period;पटना का न्यूनतम 9&period;7 और अधिकतम तापमान 24&period;3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अगले 24 घंटे में वैशाली&comma; समस्तीपुर&comma; छपरा&comma; सीवान&comma; गोपालगंज&comma; पश्चिम चंपारण&comma; पूर्वी चंपारण&comma; शिवहर&comma; सीतामढ़ी&comma; मधुबनी&comma; मुजफ्फरपुर&comma; दरभंगा&comma; सहरसा&comma; सुपौल&comma; अररिया&comma; किशनगंज&comma; पूर्णिया&comma; कटिहार&comma; भागलपुर&comma; बांका&comma; जमुई&comma; मुंगेर&comma; खगड़िया और मधेपुरा जिले में बूंदाबांदी की आशंका है।पिछले कुछ दिनों से बिहार के मौसम में ठंड से थोड़ी राहत मिली है&period; धूप के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है&period; हालांकि आज से फिर मौसम करवट ले सकता है&period; राज्य के कई जिलों में बद्रीनुमा मौसम के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं&period; हल्की बारिश के भी संकेत हैं&period; इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है&period;मौसम विभाग के दर्ज किए गए 30 जिलों में से 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विज्ञान केंद्र पटना से जारी मौसम बुलेटिन में बताया गया कि लंबे समय के बाद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ देश के ठीक पश्चिम दिशा में कतारबद्ध हो गए हैं। इसके अलावा मुख्य प्रणाली का साथ देने के लिए प्रेरित चक्रवतीया परिसंचरण पंजाब पर बन रहा है। पर्वतीय श्रृंखलाओं पर बारिश और बर्फबारी के साथ मौसमी गतिविधि देखने को मिली है जो 5 फरवरी तक जारी रहेगा।इससे एक बार फिर मौसम ठंडा रहेगा ।गुरुवार को मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बिहार के अधिसंख्य जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्णिया जिले में घना कुहासा जबकि राज्य के अधिसंख्य जिलों में सुबह में हल्के से माध्यम स्तर का कुहासा देखने को मिला। संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के आधार पर पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवर्तीया हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दूसरा उत्तर भारत में सतह से 12 किलोमीटर ऊपर 14 नॉर्थ जेट स्ट्रीम निरंतर चल रही है तथा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने का संभावना है। अगले 72 घंटे के दौरान मौसम की संभावित बदलाव होगा।जिसमे बिहार के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तलहटी वाले जिलों में एक दो जगह पर घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। चार और 5 फरवरी को बिहार के उत्तर और पश्चिम भाग तथा दक्षिणी भागों के एक दो जगह पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं है&comma; तत्पश्चात अगले दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान