बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के देवनगर में बीमार पिता के इलाज के लिए परिवार के बाहर रहने के दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार&comma; जो मकान डिमोलिशन का छोटा कारोबार करते हैं&comma; ने बताया कि उनके पिता विनय सिंह बीमार थे और पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे&period; पिता के इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद था&period; इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य गेट का ताला और कुंडी टूटी हुई है&period; सूचना मिलते ही परिवार जब वापस लौटा तो देखा कि गेट का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे थे&period; कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था&period; अलमारी&comma; पेटी और बक्सा तोड़कर उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए&period; घर में रखे 12 हजार रुपये नगद चोरों की नजर में नहीं आए और सुरक्षित रह गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी&period; आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं&period; पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है&period; लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

फुलवारी शरीफ में चार वर्षीय राहिल अकरम कादरी का पहला रोज़ा, परिवार में खुशी की लहर