युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फरीदाबाद&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा <&sol;strong>&colon;  गांव कुरेशीपुर में एक 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि कथित तौर पर उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया।तस्वीरें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की है जहां पीड़िता को इलाज के लिए लाया गया है। घटना 15&sol;16 अगस्त की सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। गर्म पानी से युवती के सीने और शरीर के निजी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। युवती का आरोप है कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया और कमरे में ताला लगाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवती ने मौसा को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से युवती को घर का ताला तोड़कर निकाला गया और इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से युवती को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवती का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।युवती के मौसा पकंज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति &lpar;23&rpar; की शादी 2 साल पहले कुरेशीपुर के रहने वाले रोहित के साथ हुई थी। वह बिहार के टिक्का टोला सहापुर की रहने वाली है। उसकी प्रीति की शादी उससे नाना-नानी ने की थी। प्रीति का पति एक निजी कंपनी में काम करता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि कुरेशीपुर में प्रीति के घर सामने धर्मेन्द्र नाम व्यक्ति और ललिता नामक की महिला रहती है। दोनों का पड़ोसी होने के कारण प्रीति के घर पर आना-जाना था और प्रीति भी उनके घर पर जाया करती थी। आरोप है कि महिला ललिता ने टोने-टोटके करके प्रीति को पूरी तरह से अपने काबू में कर लिया। प्रीति की शादी को 2 साल हुए थे उसने 2 महीने पहले ही अपने पति से तलाक ले लिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रीति के मौसा ने आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र और ललिता दोनों पति-पत्नी बनकर रहते है। जबकि दोनों की शादी नही हुई है वह उसके साथ लिविंग में रह रही है। दोनों ने प्रीति को 2 महीने पहले यह बोलकर गोद ले लिया कि वो उसको बेटी की तरह रखेंगे और अपने घर से शादी करके विदा करेंगे। दूसरी तरफ प्रीति ने भी यह आरोप लगाया है कि धर्मेन्द्र और ललिता ने ही उसका पति से तलाक कराया था।प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 महीने से वह इनके साथ रह रही थी। इस दौरान उसको पता चला कि उसको एक बूढ़े व्यक्ति को शादी के नाम पर बेचा जा रहा है। जिसका उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी के चलते उनका झगड़ा होना शुरू हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उसको पता चला कि उसको बेचा जा रहा है और 3 लाख रूपये में सौदा पक्का किया गया है।प्रीति का आरोप है कि 16 अगस्त की रात को सुबह 4 बजे दोनों ने खोलता हुआ गर्म पानी उसके ऊपर डाल दिया। जिससे उसके प्राइवेट पार्ट और सीना बुरी तरह से जल गया । दोनों ने उसको इलाज के लिए घर से नही निकलने दिया। उसको ताला लगाकर कमरे में बंद रखा जाता था। उसका मोबाइल भी लूट कर रखा गया था।प्रीति के मौसा पकंज ने बताया कि उसकी बहन की शादी भी कुरेशीपुर में हुई है। जो प्रीति के घर से थोड़ी दूरी पर रहती है। उसने कॉल करके मुझे बताया कि प्रीति को जला दिया गया । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके बाद वह 18 अगस्त की शाम को गांव कुरेशीपुर पहुंचा&comma; लेकिन किसी ने घर का दरवाजा नही खोला। उसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस के साथ प्रीति के घर पहुंचा। जहां पुलिस की मदद से कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला।वहीं मौसा पकंज ने बताया कि वह प्रीति को इलाज के लिए बाके अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर प्रीति को आईसीयू में रखा गया है।वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली है फिलहाल पुलिस इस मामले में पुलिस युवती के दिल्ली जाएगी जहां उसके बयान दर्ज किए जायेंगे । युवती को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया या है युवती के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाही की जायेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

योग्य लाभुकों के राशन कार्ड आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

लापता बच्चों की खोज और बरामदगी को लेकर पटना पुलिस का विशेष अभियान, CWPO को दिया गया प्रशिक्षण