धूप खिलते ही बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के बीच दिनभर खुशनुमा रहा वातावरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह धूप के साथ हुई&period; सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज ठंड के बावजूद सूर्य की किरणें जमीन तक पहुंचती रहीं&period; दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई&comma; जिससे ठंडी हवाओं के बीच भी मौसम खुशनुमा बना रहा&period; सड़कों&comma; पार्कों और खुले स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए और ठंड से काफी हद तक राहत मिली&period; हालांकि बीच-बीच में चलती ठंडी हवाओं ने सुबह और शाम के समय हल्की ठिठुरन बनाए रखी&period;बिहार में ठंड का असर लगातार बना हुआ है&period; भारत मौसम विज्ञान विभाग&comma; पटना द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा और राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई&period; इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 20&period;9 से 26&period;3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया&period; सबसे अधिक अधिकतम तापमान किशनगंज में 26&period;3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया&comma; जबकि बांका में सबसे कम अधिकतम तापमान 20&period;9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ&period; मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है&period; न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5&period;9 डिग्री सेल्सियस सबौर&comma; भागलपुर में दर्ज किया गया&period; राज्य का न्यूनतम तापमान 5&period;9 से 12&period;5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा&period; वहीं सुबह के समय कोहरे का भी असर देखा गया&comma; जहां न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर मोतिहारी&comma; पूर्वी चंपारण में रिकॉर्ड की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा&period; इस दौरान अनेक जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है&period; अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है&comma; इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल दिन में धूप लोगों को राहत देती रहेगी&comma; लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा&comma; ऐसे में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है&period;मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ सकती है&comma; जिससे सुबह के समय कोहरा और ठिठुरन का असर देखने को मिल सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…