बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं

&NewLine;<p><br><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राजधानी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने 01 से 08 मई तक सुबह 10&period;30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन जिले में अचानक बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जिलेवासियों को तेज धूप व गर्मी से फिलहाल निजात दिला दी है। अचानक मौसम के करवट लेने से जिलाधिकारी ने पिछले आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पहले की तरह किया जा सकता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना जिलाधिकारी के आदेश में इस बात का जिक्र है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073&sol;वि दिनांक 30&period;04&period;2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 09&period;05&period;2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं।&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात