अनियंत्रित कार गड्ढे में लुढ़की, देखते ही देखते धु-धु कर जल उठी कार!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> दीघा एम्स सेतु के पास बेलगाम रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे लुढ़क गयी और दीवार से टकराकर उसमे आग लग गयी। मारुति कम्पनी की कार में आग लगते ही चालक उसमे से निकल कर भागने में सफल हो गया । अचानक सड़क किनारे धु धु कर जलता हुआ कार देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी लेकिन कार सवार का कहीं कोई अता पता नही चल पाया। वही कार में आग लगने की सूचना पर एम्स से दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तबतक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था । हालांकि दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे थे। मौके पर फुलवारी और खगौल थाना पुलिस भी पहुंची । पुलिस का कहना है कि कार किसका है इसका पता लगाया जा रहा है । घटना के बाद फरार कार सवार ने पुलिस से सम्पर्क नही किया है ।  <&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही