फुलकाहा में तीन दिवसीय श्रीहनुमान कथा की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्रीहनुमान कथा का समापन मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति एवं आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कथावाचिका राजयोगिनी बी&period;के प्रभा दीदी ने तीसरे दिन मंगलवार को तुलसीकृत रामचरितमानस एवं वाल्मीकि रामायण के आधार पर श्रीराम और हनुमान जी की दिव्य लीलाओं का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने हनुमान जी द्वारा वनवास काल में माता सीता की खोज में किए गए अद्वितीय कार्यों को वर्तमान जीवन से जोड़ते हुए लोगों को उनके बुद्धि&comma; बल&comma; चातुर्य और समर्पण भाव से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कथा के दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति करने से भगवान श्रीराम एवं माता सीता का आशीर्वाद स्वतः प्राप्त होता है&comma; क्योंकि वे तीनों भक्त के हृदय में निवास करते हैं। साथ ही उन्होंने समाज में धर्म&comma; परमार्थ और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहने तथा नशा मुक्ति अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बी&period;के अमन भाई ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य श्यामदेव यादव&comma; उमा प्रसाद साहा&comma; महेश प्रसाद गुप्ता&comma; रंजीत ठाकुर&comma; सोनू साह&comma; शिवप्रसाद साहा&comma; मुन्ना ठाकुर&comma; राकेश साह&comma; रंजीत साह&comma; खगेंद्र यादव&comma; मनोज यादव&comma; राजेश गुप्ता सहित मंदिर पुजारी मनोज झा एवं केवल बदलिया समेत दर्जनों श्रद्धालुओं का योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार!

आईजी ने नरपतगंज थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!