पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना से बुधवार सुबह बड़ी खबर सामने आई&comma; जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है&comma; जहां पुलिस टीम लूटकांड के आरोपी के साथ हथियार बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी&comma; जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी दिलीप के पैर में गोली लगी है&comma; जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; यह पूरा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को हुई ज्वेलरी शॉप लूट से जुड़ा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में 5-6 अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार को घायल कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उदित नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया&comma; जिसकी निशानदेही पर दिलीप और रोहन का नाम सामने आया। पूछताछ में दिलीप ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसएसपी ने बताया कि लूट के बाद अपराधियों ने हथियार जक्कनपुर इलाके में छिपा दिया था। पुलिस जब आरोपी को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची&comma; तभी उसने देशी कट्टा से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी हेमंत झा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की&comma; जिसमें दिलीप के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। बिहार में चल रहे &OpenCurlyDoubleQuote;ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी